खांसी की दवा समझकर किसान ने निगली जहरीली दवा

Edited By Vatika,Updated: 17 Jan, 2020 04:06 PM

commit suicide

गांव नंदगढ़ में एक किसान द्वारा खांसी की दवा समझकर जहरीली दवा निगलने का मामला सामने आया है।

संगत मंडी (मनजीत): गांव नंदगढ़ में एक किसान द्वारा खांसी की दवा समझकर जहरीली दवा निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह (50) पुत्र जोगिंद्र सिंह को खांसी लगी हुई थी, उसने खांसी की दवा समझकर घर में पड़ी सब्जियों पर छिड़कने वाली जहरीली दवा निगल ली।

पारिवारिक सदस्यों ने इलाज के लिए उसे बठिंडा के निजी अस्पताल दाखिल करवाया। थाना नंदगढ़ के सहायक थानेदार त्रिलोक चंद ने बताया कि पीड़ित स्वर्ण सिंह को खांसी लगी होने कारण गलती से घर में रखी कीटनाशक स्प्रे निगल ली थी। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। बताया जा रहा है कि स्वर्ण सिंह भाकियू एकता सिद्धूपुर का गांव इकाई अध्यक्ष भी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!