धूप जलाने लगी बदन, पारा हुआ 42.5 डिग्री से पार

Edited By Anjna,Updated: 23 May, 2018 07:42 AM

change the weather

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को बठिंडा का पारा 42.5 डिग्री को पार कर गया। इस भीषण गर्मी के असर से घर से बाहर निकलने पर बदन जलने लगा। दोपहर में गर्मी के प्रकोप से सड़कों की तारकोल...

बठिंडा (आजाद): भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को बठिंडा का पारा 42.5 डिग्री को पार कर गया। इस भीषण गर्मी के असर से घर से बाहर निकलने पर बदन जलने लगा। दोपहर में गर्मी के प्रकोप से सड़कों की तारकोल पिघलने लगी। लोग गर्मी से बेहाल होकर मुंह पर कपड़ा बांधकर चलने के लिए मजबूर हुए। यकायक अचानक गर्मी बढऩे से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा, यहां तक कि हमेशा भरे रहने वाले बाजार खाली पड़े हुए थे।

बाजारों में शो रूम के मालिक तो गर्मी से बचने के लिए एयरकंडीशनर का सहारा ले रहे थे, जबकि रिक्शा, रेहड़ी चलाने वाले भीषण गर्मी के चलते पेट की आग बुझाने के लिए इस से उदासीन नजर आए। महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आईं, सनस्ट्रोक से बचने के लिए उनके पास यही एक साधन है। गर्मी की असहनीय तपिश से पशु-पक्षी, पेड़-पौधे कुम्हलाने लगे। आसमान से गिर रही आग से बचने के लिए बेजुबान ठंडक का मजा लेने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। 

क्या कहना है मौसम विभाग का?
मौसम विभाग के अधिकारी राजकुमार के अनुसार मंगलवार को वर्ष 2018 का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। उन्होंने बताया कि ऐसी गर्मी 27 मई तक पड़ेगी व तापमान बढ़कर 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। गौरतलब हो कि पिछले साल बङ्क्षठडा का तापमान 47 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया था जो देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!