Edited By Mohit,Updated: 13 Sep, 2019 10:47 PM
लड़की को मैडीकल की पढ़ाई के लिए दाखिला करवाने के नाम पर लाखों की ठगी मारने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नामजद किया है।
रामपुरा फूल (तरसेम): लड़की को मैडीकल की पढ़ाई के लिए दाखिला करवाने के नाम पर लाखों की ठगी मारने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नामजद किया है।
जानकारी के अनुसार हर्ष बांसल पुत्र अमर कुमार वासी रामपुरा मंडी ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि आरोपी रजिंद्र अग्रवाल चेयरमैन, रोहन बांसल एम.डी. व रिशव बांसल मारफत श्री मैडीकल रिसर्च इंस्टीच्यूट बरेली (यू.पी.) ने उसकी लड़की इशिका को एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए कोटे में दाखिला करवाने के नाम पर उससे 22 लाख रुपए की राशि वसूल की।
उक्त आरोपियों ने न तो उसकी लड़की को दाखिला दिलाया और न ही लाखों रुपए की रकम वापस की। इस तरह आरोपियों ने मिलकर उसके साथ लाखों रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयानों पर उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी रामपुरा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।