Edited By Mohit,Updated: 21 Aug, 2019 06:03 PM
शहर में एक पूर्व फौजी की 12 भैंसों की मौत हो गई।
भगता भाई (ढिल्लो/प्रवीन): शहर में एक पूर्व फौजी की 12 भैंसों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरजंट सिंह जोकि भैंसों का व्यापार करता है का गत रात करीब 10:30 बजे भैंसों वाले अहाते का लैंटर गिर गया जिसके नीचे आने से 12 भैंसों की मौत हो गई और 10 के करीब जख्मी हो गई। गुरजंट सिंह ने बताया कि इस घटना से उसका करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हो गया है और इस समय कोई भी कमाई का साधन नहीं है।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते अपने परिवार के पालन पोषण के ि लए मद्द की अपील की। इस मौके पशु पालन विभाग जिला बठिंड के डायरैक्टर अमरीक सिंह घटना स्थान पर पहुंचे और स्थिती का जायजा लिया। इस मौके डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची और जख्मी पशुओं का इलाज किया। इस मौके तहसीलदार अवतर सिंह भी मौके पर पहुंचे।