Edited By Mohit,Updated: 22 Jun, 2019 09:39 PM
गांव मिर्जेआणा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबह मिर्जेआणा के आर.ओ. के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। इस बारे गांव वासियों ने सींगो चौकी पुलिस को सूचित किया।
तलवंडी साबो (मुनीश): गांव मिर्जेआणा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबह मिर्जेआणा के आर.ओ. के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। इस बारे गांव वासियों ने सींगो चौकी पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की जेब से आधार कार्ड आदि निकाले जिससे उसकी शिनाख्त बलराज सिंह निवासी जलालआणा, हरियाणा से हुई। चौकी प्रभरी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि मृतक दिमागी तौर पर परेशान था व कल ही गांव मिर्जेआणा में आया था व गत रात्रि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।