Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2018 12:48 PM
सी.आई.ए. स्टाफ ने एक भगौड़े को 20 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि महिराज निकट एक व्यक्ति द्वारा बाहर के प्रांत से पोस्त लाकर जिले में सप्लाई की जा रही है।
बठिंडा(विजय): सी.आई.ए. स्टाफ ने एक भगौड़े को 20 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि महिराज निकट एक व्यक्ति द्वारा बाहर के प्रांत से पोस्त लाकर जिले में सप्लाई की जा रही है।
सूचना के आधार पर सी.आई.ए. के इंचार्ज रजिंद्र कुमार व सहायक थानेदार हरजीवन सिंह के नेतृत्व में रामपुरा नहरी कोठे से कोठे महांसिंह लिक रोड पर नाकाबंदी दौरान पुलिस ने गुरचरन सिंह निवासी रामपुरा मंडी को 20 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी एन.डी.पी. एक्स के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। आरोपी कुछ समय पहले एक महीने की छुट्टी पर घर आया था परन्तु वापस जेल नहीं गया। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया हुआ है।