Edited By Updated: 04 Dec, 2015 08:53 PM
पंजाब में गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूरियां की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक परिवार के चार सदस्यों पर मामला दर्ज किया...
बटाला: पंजाब में गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूरियां की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक परिवार के चार सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि आलम विजय सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे पिछले आठ माह से दुष्कर्म कर रहा था।
इस बात का उसके परिवार के लोगों को पता था। उसने आरोप लगाया कि किसी को बताने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक, उसके पिता राय सिंह, मां मलकीयत और बहन वीरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की का आज यहां अस्पताल मेंं मैडिकल कराया गया।