Edited By Updated: 06 Sep, 2015 11:55 PM
विगत सायं गांव भोलेके में दहेज के लालची ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बटाला: विगत सायं गांव भोलेके में दहेज के लालची ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में पुलिस थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां में दर्ज करवाए बयानों में मृतका की माता चन्नो पत्नी दलबीर सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ शक्कर चक्क ने बताया कि उसकी छोटी बेटी परमजीत कौर की शादी दीप सिंह पुत्र फल्ला सिंह निवासी गांव भोलेके के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी को अक्सर उसके ससुराल वाले और दहेज लाने हेतु परेशान करते हुए पीटते थे। विगत दिवस कुछ व्यक्तियों ने सूचना दी कि आपकी बेटी की मौत हो चुकी है।
चन्नो ने बताया कि जब हम अपनी बेटी के ससुराल गए तो देखा कि उनकी बेटी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी है और उसके गले में रस्सी के निशान थे। चन्नो के अनुसार उसकी बेटी की हत्या उसके ससुरालियों ने की है। इस पर उक्त मामले संबंधी पुलिस ने थाना श्री हरगोबिंदपुर में मुकद्दमा न. 63 धारा 304 बी, 34 आई.पी.सी. के तहत दीप सिंह व कंतो के विरुद्ध दर्ज कर लिया है।