Edited By Vaneet,Updated: 17 Dec, 2018 08:02 PM
ससुराल परिवार द्वारा दहेज लाने की मांग से दुखी होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति...
संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): ससुराल परिवार द्वारा दहेज लाने की मांग से दुखी होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति व उसके परिवारिक मैबरों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी देते थाना लहरा के पुलिस अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह पुत्र मग्घर सिंह वासाी मानसा ने बयान दर्ज करवाए कि मेरी बहन गगनदीप कौर की शादी सुखपाल सिंह ऊर्फ जस्सी वासी लहरा के साथ हुई थी। 15 दिसम्बर 2018 को मेरी बहन का मुझे फोन आया कि मेरा ससुराल परिवार मुझे दहेज लाने के लिए तंग परेशान कर रहा है। जिससे मैंने विषैली चीज निगल ली है। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सतनाम सिंह के बयानों के अधार पर सुखपाल सिंह, उसके भाई सोनी सिंह व उसकी बहन अमन कौर के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।