Edited By Vaneet,Updated: 19 Jun, 2018 05:43 PM
स्थानीय प्यारा लाल बस्ती की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।...
तपा मंडी(गर्ग,शाम): स्थानीय प्यारा लाल बस्ती की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
कौंसलर विनोद कुमार (काला) ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए हैं कि गुडो पत्नी गुनिया राम कौम धानक मेहनत मजदूरी करके अपने 10 साल के लड़के का पालन-पोषण कर रही थी और इसका पति 15 साल पहले छोड़कर हरिद्वार चला गया था परन्तु वापिस नहीं आया। गत रात्रि इसको सख्त बुखार होने के बाद इसके प्लेटलेट सैल कम हो गए और ब्लड सिर्फ चार ग्राम ही रह गया था। जिस कारण इस की मौत हो गई। घटना का पता लगते ही राम लुभाया के नेतृत्व में हवलदार गुरदास सिंह ने कौंसलर विनोद कुमार के बयानों पर 174 की कार्यवाही करते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला अपने पीछे 10 साल का लड़का छोड़ गई है।