Edited By Anjna,Updated: 14 Jun, 2018 10:19 AM
कालेके में से गुजरते रजबाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस थाना धनौला ने बरामद किया है। थानेदार दिलबार सिंह ने बताया कि आज सुबह कालेके वासियों ने उक्त शव के रजबाहे में पड़े होने की सूचना दी जिस उपरांत शव को रजबाहे में से निकालकर बरनाला सिविल...
बरनाला (ब्यूरो): कालेके में से गुजरते रजबाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस थाना धनौला ने बरामद किया है। थानेदार दिलबार सिंह ने बताया कि आज सुबह कालेके वासियों ने उक्त शव के रजबाहे में पड़े होने की सूचना दी जिस उपरांत शव को रजबाहे में से निकालकर बरनाला सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 48 घंटों के लिए पहचान के लिए रखा गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त मृतक की पहचान का कोई प्रमाण नहीं मिला जिसकी आयु करीब 40 वर्ष लगती है। शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। फिलहाल 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है।