अस्थायी सफाई सेवक गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Edited By bharti,Updated: 17 Nov, 2018 01:26 PM

temporary cleaning worker went on an indefinite strike

नगर सुधार ट्रस्ट के अस्थायी सफाई सेवकों को वेतन डी ग्रेड के अनुसार न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन  हड़ताल ...

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल):  नगर सुधार ट्रस्ट के अस्थायी सफाई सेवकों को वेतन डी ग्रेड के अनुसार न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन  हड़ताल पर चले गए। इस दौरान उन्होंने नगर सुधार दफ्तर के आगे धरना लगाकर ट्रस्ट के अधिकारियों विरुद्ध नारेबाजी की। अध्यक्ष वासु कांगड़ा व महासचिव राकेश सांवरिया ने बताया कि डी.सी. द्वारा मार्च 2018 में नए रेट लागू किए गए हैं। नए डी.सी. रेटों अनुसार कैटेगरी डी का वेतन सफाई सेवकों को देना था परंतु नगर सुधार ट्रस्ट ने उन्हें पुराने रेटों अनुसार ही वेतन दिया। इस मौके पर वाइस अध्यक्ष गगन,कोषाध्यक्ष सन्नी कांगड़ा, अजय सागर, सुनील बब्बू, गौरव, आकाश, राम, अक्षय, आशा, वीना, पिंकी, इंदिरा, शहनाज, सपना, रेखा आदि हाजिर थे। 

नए डी.सी. रेटों अनुसार नहीं दिया वेतन
इस संबंधी वासु कांगड़ा व महासचिव राकेश सांवरिया ने सहायक श्रम कमिश्रर संगरूर द्वारा जारी हुआ पत्र 26 जुलाई 2018 को नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला को दिया था परंतु इसके बावजूद भी हमें वेतन नहीं दिया गया। हमने इस संबंधी पहले भी हड़ताल की थी उस समय हमें भरोसा दिलाया गया था कि आपको अगले महीने से वेतन डी ग्रेड अनुसार दिया जाएगा परंतु इसके बाद भी वेतन पुराने हिसाब से दिया गया। 

बस स्टैंड की सफाई हर हालत में करवाई जाएगी : ई.ओ.
जब इस संबंधी नगर सुधार ट्रस्ट के ई.ओ. रविन्द्र कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि यदि अस्थायी सफाई सेवक हड़ताल पर चले गए हैं तो नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा पक्के सफाई सेवकों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। ट्रस्ट ने तो सफाई करवानी ही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!