Edited By bharti,Updated: 19 Sep, 2018 11:46 AM
टैक्निकल सर्विसेज यूनियन मंडल संगरूर द्वारा मंडल प्रधान करनैल सिंह की अध्यक्षता में ...
संगरूर(बेदी, हरजिन्द्र): टैक्निकल सर्विसेज यूनियन मंडल संगरूर द्वारा मंडल प्रधान करनैल सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। यह धरना एक्सियन मंडल संगरूर के व्यवहार के विरुद्ध दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए सर्कल प्रधान कुलविंद्र सिंह, सचिव यशपाल शर्मा, पूर्व प्रधान संत सिंह, जगदेव सिंह, हरबंस सिंह, गुलजार सिंह, वरिन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, कुलदीप कीपा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड ने जो सहायक लाइनमैन भर्ती किए थे, लगभग 3 महीने हो गए उनको वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अडिय़ल एक्सियन उनके फार्मों पर साइन करने से इन्कार कर रहे हैं।
कर्मचारियों के काम इस दफ्तर में पैंडिंग पड़े हैं। नेताओं ने कहा कि सालाना तरक्कियां, इंक्रीमैंट समय पर नहीं लग रहे, जिस कारण संगठन को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। नेताओं ने कहा कि यदि कर्मचारियों के मसलों का हल न किया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।