Edited By swetha,Updated: 17 Nov, 2018 10:07 AM
कर्ज से परेशान एक किसान ने विषैली चीज पीकर आत्महत्या कर ली।
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): कर्ज से परेशान एक किसान ने विषैली चीज पीकर आत्महत्या कर ली।
सिविल अस्पताल में मृतक के भाई वकील सिंह ने बताया कि उसके भाई गुरदीप सिंह (40) पुत्र दर्शन सिंह वासी सुरजीतपुरा कोठे पर 18 लाख रुपए का कर्जा था। इस कारण वह परेशान रहता था। गत दिवस उसने अपने खेत में कोई विषैली चीज निगल ली। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।