बहू के अवैध संबंधों से दुखी ससुर था ससुर,परेशानी में फंदा लगाकर दी जान

Edited By swetha,Updated: 02 Jun, 2018 08:22 AM

suicide case

बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्रवधू के अवैध संबंधों से दुखी हो फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक बीर सिंह (62) पुत्र मोता सिंह गांव अलीपुर खालसा का रहने वाला था जोकि पंजाब राज्य पावरकाम विभाग से सहायक लाइनमैन के तौर पर रिटायर हुआ...

धूरी(संजीव जैन): बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्रवधू के अवैध संबंधों से दुखी हो फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक बीर सिंह (62) पुत्र मोता सिंह गांव अलीपुर खालसा का रहने वाला था जोकि पंजाब राज्य पावरकाम विभाग से सहायक लाइनमैन के तौर पर रिटायर हुआ था।

मामले के अनुसार उसके बड़े लड़के संदीप सिंह का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था क्योंकि संदीप सिंह की पत्नी बीरपाल कौर के गांव के ही सुखदेव सिंह पुत्र शेर सिंह के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते बीर सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने जहांगीर-कहेरू वाली नहर के पुल पर आकर नहर के किनारे लगे पेड़ के साथ फंदा लगा लिया।सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मृतक के लड़के संदीप सिंह के बयान के आधार पर सुखदेव सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अलीपुर खालसा तथा बीरपाल कौर पुत्री निहाल सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर में मामला दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!