अशोक बांसल के कातिलों को काबू करने के लिए स्पैशल टीम की गठित

Edited By Anjna,Updated: 09 May, 2018 12:11 PM

special team constituted to control ashok bansal slayers

दिड़बा के नजदीक कौहरियां से उभिया रोड पर 5 अप्रैल को भट्ठा मालिक रिटायर्ड मास्टर अशोक बांसल निवासी लहरागागा को अज्ञात व्यक्ति गोली मार कर गंभीर रूप में घायल करने उपरांत उनकी कार में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए थे।

दिड़बा मंडी (अजय): दिड़बा के नजदीक कौहरियां से उभिया रोड पर 5 अप्रैल को भट्ठा मालिक रिटायर्ड मास्टर अशोक बांसल निवासी लहरागागा को अज्ञात व्यक्ति गोली मार कर गंभीर रूप में घायल करने उपरांत उनकी कार में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए थे।

अशोक बांसल को गंभीर हालत में इलाज के लिए चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था जहां इलाज दौरान 28 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। थाना दिड़बा पुलिस ने लूटपाट व इरादा कत्ल का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन अशोक बांसल की मौत हो जाने के बाद अब पुलिस ने साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले संबंधी पुलिस उप कप्तान दिड़बा योगेश कुमार और थाना दिड़बा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक अशोक बांसल के कातिलों को काबू करने के लिए सीनियर पुलिस कप्तान संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू द्वारा एक स्पैशल टीम गठित की गई है। जिसमें एस.पी. डी. संगरूर के नेतृत्व में डी.एस.पी. दिड़बा, डी.एस.पी. मूनक, सी.आई.ए. इंचार्ज बहादुर सिंह वाला, एस.एच.ओ. लहरा, एस.एच.ओ. दिड़बा को विशेष तौर पर शामिल किया गया है, उन्होंने कहा कि गठित की पुलिस टीम की तरफ से इस केस में अपेक्षित व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग पहलुओं से बहुत ही बारीकी और गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी बहुत जल्द कानून के शिकंजे मे होंगे, उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से नही बच सकता। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!