Edited By Anjna,Updated: 17 Jun, 2018 05:42 PM
एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहलाकर भगा ले जाने पर एक व्यक्ति विरुद्ध थाना चीमा में केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार हरचेतन सिंह ने बताया कि मुद्दई ने पुलिस को ब्यान दर्ज करवाए ...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहलाकर भगा ले जाने पर एक व्यक्ति विरुद्ध थाना चीमा में केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार हरचेतन सिंह ने बताया कि मुद्दई ने पुलिस को ब्यान दर्ज करवाए कि 12 जून की रात को वह रोज की तरह अपने परिवार सहित घर के आंगन में सोया पड़ा था।
सुबह 4 बजे उसने देखा कि उसकी छोटी लड़की चारपाई पर नहीं थी। जिसकी उसने रिश्तेदारियों में तलाश की परंतु बाद में पता चला कि उसकी लड़की को आरोपी लाडी सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी अमरूकोटड़ा भगाकर ले गया है।