Edited By Anjna,Updated: 24 May, 2018 08:08 AM
हल्ला बोल पोल-खोल के निमंत्रण तहत कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन एटक, सीटू, कुल हिंद किसान सभा और संघर्ष तालमेल कमेटी के ऑल इंडिया प्रोग्राम के निमंत्रण पर सैंकड़ों की संख्या में बनासर बाग में इकट्ठा हुए वर्करों ने शहर में मार्च करने के बाद डी.सी. दफ्तर...
संगरूर (बेदी, हरजिंदर): हल्ला बोल पोल-खोल के निमंत्रण तहत कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन एटक, सीटू, कुल हिंद किसान सभा और संघर्ष तालमेल कमेटी के ऑल इंडिया प्रोग्राम के निमंत्रण पर सैंकड़ों की संख्या में बनासर बाग में इकट्ठा हुए वर्करों ने शहर में मार्च करने के बाद डी.सी. दफ्तर समक्ष धरना दिया जिसको संबोधित करते हुए कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड भूप चंद चन्नो और एटक के जिलाध्यक्ष का. सुखदेव शर्मा ने जिला सचिव सी.पी.आई. ने कहा कि मोदी सरकार पिछले 4 वर्षों में हर फ्रंट पर फेल हुई है।
बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत बढऩे के कारण विकराल रूप धारण कर गई है। पैट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने के वायदे झूठे निकले। इसके बाद किसान सभा के बलदेव सिंह निहालगढ़, मेजर सिंह पुन्नावाल ने कहा कि किसानों के कर्जे जो 1 लाख करोड़ रुपए हैं अभी तक माफ नहीं किए गए। धरने को का. बंत सिंह नमोल व सतवंत सिंह खंडेबाद ने कहा कि खेत मजदूरों के लिए खाली प्लाट और मकानों के निर्माण के लिए सहायता से मोदी सरकार भाग रही है। देश में फिरकापरस्ती बढ़ रही है।