Edited By Mohit,Updated: 13 Apr, 2019 04:20 PM
अज्ञात वाहन से टकराने पर कार चालक की मौत होने कारण अज्ञात व्यक्तियों विरूद्ध थाना चीमां में केस दर्ज किया है।
संगरूर (विवेक सिंधवानी,गोयल): अज्ञात वाहन से टकराने पर कार चालक की मौत होने कारण अज्ञात व्यक्तियों विरूद्ध थाना चीमां में केस दर्ज किया है। हवलदार जग्गा सिंह ने बताया कि मुदई इन्द्रजीत सिंह वासी धूरी ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका लड़का परमजीत सिंह वासी धूरी कार में सवार होकर चीमां से सुनाम की तरफ आ रहा था।
जब वह बाहद माडल टाऊन समीप डेरा व्यास पहुंचा तो उसकी कार के आगे कोई अज्ञात वाहन बड़ी तेज रफतारी से जा रहा था। जिसने बिना इशारा दिए अपना वाहन एकदम सड़क मध्य रोक दिया। जिस कारण उसके लड़के परमजीत सिंह की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जो अज्ञात वाहन के पीछे टकराके ड्राईवर साईड पलट गई। जिस कारण परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।