कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में बिजली मुलाजिम की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 10 Sep, 2019 12:58 PM

road accident

तपा-पक्खो कैंचियां मुख्य मार्ग पर गांव सुखपुरा के नजदीक शाम 6.30 बजे के करीब कार-मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक बिजली कर्मचारी की मौत हो ग....

तपा मंडी(गर्ग, शाम): तपा-पक्खो कैंचियां मुख्य मार्ग पर गांव सुखपुरा के नजदीक शाम 6.30 बजे के करीब कार-मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। 

पता लगा है कि बिजली मुलाजिम महेन्द्र सिंह तपा पावरकॉम सब-डिवीजन 2 में बतौर सहायक लाइनमैन तैनात था, शाम ड्यूटी समाप्त के बाद वह अपने गांव मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो सामने से आती कार को स्टेट बैंक आफ इंडिया में बतौर गांव में मैनेजर लगा अमित कुमार चला रहा था। वह भी अपनी ड्यूटी करके तपा आ रहा था तो गांव सुखपुरा के पास मोटरसाइकिल की फेट कार में लगने के कारण मोटरसाइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गया परंतु कार चालक ने भागने की बजाय घायल बिजली मुलाजिम को अस्पताल तपा में दाखिल करवाया परंतु घायल जख्मों की ताव बर्दाश्त न करते हुए दम तोड़ गया। 

घटना का पता लगते ही पारिवारिक मैंबर और पावरकॉम के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल में पहुंच गए। जिक्र योग्य है कि इस सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि आने-जाने वाले वाहन चालकों को गहरे गड्ढों में से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सड़क का नवनिर्माण करके लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।
      

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!