Edited By swetha,Updated: 02 Jun, 2018 09:34 AM
10वीं कक्षा में पढ़ती एक नाबालिग लड़की के साथ सिविल अस्पताल में दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। जानकारी देती हुई पीड़िता ने बताया कि उसकी मां करीब दस दिनों से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती थी। वह 28-29 मई की मध्यरात्रि को वाटर कूलर से पानी...
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): 10वीं कक्षा में पढ़ती एक नाबालिग लड़की के साथ सिविल अस्पताल में दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। जानकारी देती हुई पीड़िता ने बताया कि उसकी मां करीब दस दिनों से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती थी। वह 28-29 मई की मध्यरात्रि को वाटर कूलर से पानी भरने के लिए गई तो अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 2 लड़के उसे खींचकर कमरे में ले गए। उन्होंने उसे नशीला इंजैक्शन लगाकर उससे दुष्कर्म किया।
उसने बताया कि 29 मई को उसकी माता को अस्पताल से छुट्टी मिलने उपरांत वह उनके साथ घर चली गई व बेसुध रही।इस पर उसे पारिवारिक सदस्य उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए। डाक्टरों के कहने पर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने कहा कि इस संबंधी पुलिस को सूचना भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस के अनुसार ही होगी।