Edited By Anjna,Updated: 31 May, 2018 03:23 PM
गांव घराचों में पी.ए.डी.बी. बैंक भवानीगढ़ के कर्मचारी जगतार सिंह और तरसेम सिंह कर्जदार गुरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह और गुरचरण सिंह के घर कर्जा वापस करने के लिए कहने गए थे जिससे भाकियू ने बैंक वर्करों का घेराव किया व सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर...
भवानीगढ़(अत्तरी): गांव घराचों में पी.ए.डी.बी. बैंक भवानीगढ़ के कर्मचारी जगतार सिंह और तरसेम सिंह कर्जदार गुरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह और गुरचरण सिंह के घर कर्जा वापस करने के लिए कहने गए थे जिससे भाकियू ने बैंक वर्करों का घेराव किया व सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बैंक मैनेजर कमलदीप सिंह बोपाराय के आने व थाना भवानीगढ़ पुलिस के दखल देने से मसला सुलझा। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वह सरकार की हिदायतानुसार कर्जा वापस करने के लिए उक्त व्यक्तियों को कहने आए थे।