मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग, प्रशासन ने रुकवाया काम

Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2018 10:09 AM

protest against mobile tower

भदौड़ के समीपी गांव रामगढ़ में दलित के प्रांगण के नजदीक लगाए जा रहे एक मोबाइल कंपनी के टावर के विरोध में सैंकड़ों मजदूरों ने क्रांतिकारी मजदूर यूनियन और मजदूरी मुक्ति मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में धरना देकर नारेबाजी की। इस मौके संबोधित करते हुए...

भदौड़ (राकेश): भदौड़ के समीपी गांव रामगढ़ में दलित के प्रांगण के नजदीक लगाए जा रहे एक मोबाइल कंपनी के टावर के विरोध में सैंकड़ों मजदूरों ने क्रांतिकारी मजदूर यूनियन और मजदूरी मुक्ति मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में धरना देकर नारेबाजी की। इस मौके संबोधित करते हुए क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के कन्वीनर जगराज सिंह टल्लेवाल, हरबंस सिंह बिलासपुर, मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के हरमनदीप सिंह ने कहा कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन चलाने वाली कैप्टन सरकार उक्त कंपनी को दलित के प्रांगण के नजदीक टावर लगाने से रोकने से पीछे हट रही है। इसके विपरीत पुलिस प्रशासन की मदद से टावर लगाने का कार्य चलाने की कोशिश की जा रही है हालांकि इस संबंधी मजदूर संगठनों द्वारा जिला प्रशासन को मांग पत्र भी दिए गए थे परंतु फिर भी टावर लगाने का कार्य जारी है। 

उन्होंने टावर का विरोध करने वाले अपने साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की भी ङ्क्षनदा की और कहा कि हम मर जाएंगे परंतु टावर किसी भी कीमत पर नही लगने देंगे। उन्होंने कहा कि अब हम शांतमयी ढंग के साथ अपील करते हैं कि किसी भी कीमत पर मजदूरों के प्रांगण नजदीक टावर न लगाया जाए। अगर पुलिस प्रशासन की मदद के साथ धक्के के साथ टावर लगाया गया तो हम संघर्ष और भी तीव्र करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

महिलाएं ईंट-पत्थर लेकर पड़ी पीछे
इस मौके टावर का चल रहा कार्य महिलाओं द्वारा ईंट-पत्थर लेकर पीछे पडने से बंद करवा दिया गया। इस दौरान सुखजिंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सिमरजीत कौर, माटी कौर, जरनैल सिंह, बूटा सिंह, रानी कौर, सोमा सिंह, गुरप्रीत सिंह, भगवान सिंह आदि मजदूर मौजूद थे। 

प्रशासन की हाजिरी में लग रहा था टावर
उक्त कंपनी का टावर प्रशासन की हाजिरी में लग रहा था। इस मौके नायब तहसीलदार प्रबोध चंद्र, एस.एच.ओ. जगजीत सिंह टल्लेवाल व उनकी पूरी टीम एस.एच.ओ. शमशेर सिंह महलकलां, ए.एस.आई. परमजीत सिंह भदौड़ और भारी संख्या में पुलिस प्रशासन हाजिर था व नायब तहसीलदार द्वारा गांव वालों का विरोध देखते हुए टावर का कार्य बंद करवा दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!