72 बोतलें शराब व 1000 नशीली गोलियों सहित 5 काबू

Edited By swetha,Updated: 08 Sep, 2019 09:57 AM

police arrest 5 with drugs

:जिला संगरूर पुलिस ने विभिन्न केसों में नशीले पदार्थ बरामद करते 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल):जिला संगरूर पुलिस ने विभिन्न केसों में नशीले पदार्थ बरामद करते 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते एस.एस.पी. संगरूर डा.संदीप गर्ग ने बताया कि सहायक थानेदार कमलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बिजली ग्रिड दफ्तर संगरूर के समीप आरोपी सूरज को 36 बोतलें शराब सहित गिरफ्तार किया। 

इसी तरह से थाना धर्मगढ़ के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने सहित पुलिस पार्टी मुखबर खास की सूचना के आधार पर आरोपियों रीका सिंह व बूटा सिंह को 36 बोतलें शराब की सहित गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में सी.आई.ए. स्टाफ बहादर सिंह वाला के सहायक थानेदार परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव अड़कवास की तरफ जा रहे थे तो 2 युवक मोटरसाइकिल के पास खड़े गोलियों के पत्ते गिन रहे थे। मौके पर पहुंची जांच अधिकारी महिला ए.एस.आई. अमरजीत कौर ने उक्त युवकों की तलाशी लेकर उनको 1000 नशीली गोलियों व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। उक्त युवक की पहचान सुखजिन्द्र सिंह व मदन लाल के तौर पर हुई।     

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!