Edited By bharti,Updated: 16 Oct, 2018 01:10 PM
धान काटने के बाद अगली फसल को समय पर बीजने व खेत तैयार करने के लिए किसानों द्वारा पराली को लगाई जाती आग के...
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): धान काटने के बाद अगली फसल को समय पर बीजने व खेत तैयार करने के लिए किसानों द्वारा पराली को लगाई जाती आग के बुरे चलन प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए सहायक डायरैक्टर विजय भास्कर के नेतृत्व में विद्याॢथयों की ओर से निकाली गई रैली को डी.सी. बरनाला धर्मपाल गुप्ता ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके स.स.स. स्कूल बडबर, संत अतर सिंह पॉलीटैक्नीक कालेज बडबर व युवक सेवाएं क्लबों के रैड रिबन व एन.एस.एस. यूनिटों के 500 के करीब वालंटियरों ने आम लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी पराली न जलाने के लिए लामबंद करने की भी बात कही।
इस मौके बच्चों के हाथों में पुगाऊनी जिद जे पराली नूं अग लाऊन दी, खत्म है सेहत खेत तों इंसान दी आदि नारों की तख्तियां पकड़ी हुई थीं। यह रैली बडबर से शुरू होकर बाजीगर बस्ती होती हुई भैणी महराज गांव में समाप्त हुई। इस अवसर पर डी.सी. धर्मपाल गुप्ता ने पराली को जलाने से पड़ते बुरे प्रभावों संंबंधी जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन धान की पराली से निपटने के लिए जरूरी मशीनरी उपलब्ध करवाएंगे व सबसिडी देकर गए कस्टम हायरिंग सैंटरों पर योग्य किराए पर मशीनरी देने की सुविधा दी गई है। इस मौके सहायक डायरैक्टर विजय भास्कर, पॉलीटैक्नीक कालेज बडबर के प्रिंसिपल रविन्दर सिंह, एन.एस.एस. अधिकारी परमजीत कौर व भारी संख्या में विद्यार्थी और गांव वासी उपस्थित थे।