Edited By Vaneet,Updated: 12 Dec, 2019 10:04 PM
एक नाबालिग लड़का और लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।...
बरनाला-फिरोजपुर(विवेक): एक नाबालिग लड़का और लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रैफर किया गया है। नाबालिग लड़की की उम्र करीब 17 साल और लड़के की 23 साल बताई गई है।
बताया जा रहा है कि यह दोनों लड़का-लड़की फिरोजपुर से लापता थे और दोनों बाहरवीं कक्षा के छात्र थे। बरनाला पुलिस ने बताया कि यह मामला पहले ही फिरोजपुर पुलिस के पास दर्ज है और फिरोजपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। फिरोजपुर पुलिस ही इस मामले में अगली कार्यवाही करेगी।