Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 09:40 AM
नजदीकी गांव में एक 11 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया गया। उक्त लड़का स्कूल से आकर खेत से चारा लेने गया था। रास्ते में उसको एक लड़का मिला, जिसने उसे कुकर्म करने की नीयत से पकड़ लिया।
पीड़ित ने उसका विरोध किया तो उसने उसको जान से मार...
ढिड़बा मंडी (स.ह.): नजदीकी गांव में एक 11 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया गया। उक्त लड़का स्कूल से आकर खेत से चारा लेने गया था। रास्ते में उसको एक लड़का मिला, जिसने उसे कुकर्म करने की नीयत से पकड़ लिया।
पीड़ित ने उसका विरोध किया तो उसने उसको जान से मार देने की नीयत से जूते के फीते को उसकी गर्दन में डालकर घसीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी ने समझा कि लड़के की मौत हो गई है। वह उसको दबाने के लिए कस्सी लेने के लिए चला गया। इसी दौरान पीड़ित को होश आ गया तो वह घर भाग आया। परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसको संगरूर के सिविल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।