धान की रोपाई करने आए प्रवासी के साथ घटा हादसा, हुई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 08 Jul, 2024 11:28 AM

migrant got hit by a motorcycle and died

गांव काकड़ा से पनवा जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक प्रवासी की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ।

भवानीगढ़ (कांसल): गांव काकड़ा से पनवा जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक प्रवासी की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगरनाथ महतो पुत्र राम चेला महतो बिहार हाल आबाद गांव काकड़ा निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विश्वनाथ महतो 20 दिन पहले गांव के अन्य लोगों के साथ धान की रोपाई करने यहां आया था। 6 जुलाई को उसका भाई विश्वनाथ गांव काकड़ा के एक किसान के खेत में धान रोपने के काम से बेहला होकर शाम को उसके घर आया। जब वह रात के करीब 8:30 बजे अपने भाई को छोड़ने के लिए गांव काकड़ा से गांव पंनवा की ओर जा रहा था तो रास्ते में गांव काकड़ा की साइड से आए एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसके भाई विश्वनाथ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मोटरसाइकिल चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

जगरनाथ ने बताया कि इस दुर्घटना में उनके भाई विश्वनाथ के सिर में चोट लग गयी और वह बेसुध हो कर सड़क पर गिर पड़ा और जब उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया‌। पुलिस ने जगरनाथ के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!