Edited By Anjna,Updated: 04 May, 2018 11:16 AM
भोले-भाले लोगों को नौकरियां दिलाने का झांसा और धोखाधड़ी के साथ 2 लाख रुपए बटोरने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी थाना प्रमुख सुरिन्दर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी मुल्ला सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख के पास...
तपा मंडी (गर्ग,शाम): भोले-भाले लोगों को नौकरियां दिलाने का झांसा और धोखाधड़ी के साथ 2 लाख रुपए बटोरने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी थाना प्रमुख सुरिन्दर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी मुल्ला सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख के पास दख्र्वास्त दी कि रविन्द्र सिंह उर्फ काली पुत्र प्यारा सिंह निवासी धौला ने मेरे लड़के को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी मारी है। उस ने न तो नौकरी दिलाई और न ही रुपए वापस किए।
यह दख्र्वास्त जांच के लिए डी.एस.पी. तपा को भेजी गई जिस पर जांच सही पाए जाने पर जिला पुलिस प्रमुख को भेजी। पुलिस प्रमुख ने लीगल एडवाइजर की राय पर रविन्द्र सिंह पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। केस की जांच कर रहे सिटी इंचार्ज राम लुभाया अनुसार आरोपी पहले ही धोखाधड़ी के आरोप में जेल में सजा काट रहा है।