लड़के को अपनी लड़की के साथ आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर की धोखाधड़ी

Edited By swetha,Updated: 20 Jul, 2019 09:21 AM

fraud case

लड़के को अपनी लड़की के साथ आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने पर 3 महिलाओं सहित 5 व्यक्तियों विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार पिंजौर सिंह ने बताया कि जगदीश राय ने एक दख्र्वास्त पुलिस अधिकारियों को दी कि उसके लड़के अनमोल गर्ग का...

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): लड़के को अपनी लड़की के साथ आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने पर 3 महिलाओं सहित 5 व्यक्तियों विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार पिंजौर सिंह ने बताया कि जगदीश राय ने एक दख्र्वास्त पुलिस अधिकारियों को दी कि उसके लड़के अनमोल गर्ग का विवाह याशिका बांसल वासी नाभा के साथ 7 मई, 2019 को हुआ था। 

उस समय उसको याशिका बांसल के माता-पिता ने यह कहकर विवाह किया था कि हमारी लड़की ने आईलैट्स की हुई है और आप आस्ट्रेलिया भेजने का पूरा खर्च करोगे तो हमारी लड़की आपके लड़के अनमोल गर्ग को आस्ट्रेलिया बुला लेगी जिस कारण उसने शादी से पहले 6 लाख रुपए के चैक और 9 लाख रुपए नकद अजय कुमार के घर दिए थे। 

विवाह वाले दिन याशिका बांसल ने 5.50 लाख के आभूषण पहने थे। विवाह के बाद याशिका बांसल उसके घर में खुश रहती रही। गत 24 जून को याशिका बांसल दिए गए पैसों से आस्ट्रेलिया चली गई, परंतु जब उसका लड़का याशिका बांसल को फोन करता तो वह उसके साथ दुव्र्यवहार करती रही और याशिका बांसल का मायका परिवार भी एकदम बदल गया जिस कारण उसका लड़का डिप्रैशन में रहने लगा जो 16 जुलाई को बिना कुछ पूछे/बताए घर से चला गया। उसने बताया कि आरोपियों याशिका बांसल, सुनील बांसल, एकता वासी नाभा, अजय कुमार और पूजा ने उसके लड़के अनमोल गर्ग को अपनी लड़की के साथ आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उसके साथ ठगी मारी है। पुलिस ने उसकी दख्र्वास्त की जांच करने उपरांत उक्त आरोपियों विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!