Edited By Mohit,Updated: 22 Feb, 2019 05:07 PM
सरपंची की रंजिश के कारण चाचे-भतीजे की मारपीट करने पर चार व्यक्तियों विरूद्ध थाना दिड़बा में केस दर्ज किया गया है।
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): सरपंची की रंजिश के कारण चाचे-भतीजे की मारपीट करने पर चार व्यक्तियों विरूद्ध थाना दिड़बा में केस दर्ज किया गया है।
सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि मुदई अवतार सिंह वासी नागा खेड़ी ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि गत 20 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे गांव के चौंक में आरोपियान निक्का सिंह, बीरबल सिंह, गुरध्यान सिंह और गुरप्रीत सिंह वासीयान नागाखेड़ी ने मुदई व उसके भतीजे लखवीर सिंह के साथ मारपीट की।
मुदई ने बताया कि वजह रंजिश यह है कि उसका भाई जोधा सिंह मौजूदा सरपंच है और सरपंची के कारण आरोपियान उनके साथ रंजिश रखते थे। जिस कारण उन्होंने उनके साथ मारपीट की।