Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Nov, 2019 12:02 PM
निकटवर्ती गांव लखमीरवाला में एक किसान ने कर्ज के बोझ से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।
सुनाम ऊधम सिंह वाला(मंगला): निकटवर्ती गांव लखमीरवाला में एक किसान ने कर्ज के बोझ से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी देते हुए मृतक किसान के भाई भीम सिंह ने बताया कि उनके भाई शमशेर सिंह (शेरा) वासी लखमीरवाला के पास मात्र दो एकड़ जमीन ही थी। उस पर लगभग 6 लाख रुपए का कर्ज था जिस कारण वह परेशान रहता था। परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।