कही मारकर बुजुर्ग का किया कत्ल, पुत्र व पुत्रवधु की छुड़वा रहा था लड़ाई

Edited By Mohit,Updated: 15 Jun, 2020 05:42 PM

elderly murder case

पुत्रवधु व पुत्र की लड़ाई को छुड़वाते पुत्रवधु के भाईयों ने बुजुर्ग का कही के मुटठे से कत्ल कर दिया।

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): पुत्रवधु व पुत्र की लड़ाई को छुड़वाते पुत्रवधु के भाईयों ने बुजुर्ग का कही के मुटठे से कत्ल कर दिया। पुुलिस ने पुत्रवधु व उसके दो भाईयों विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। इस सबंधी जानकारी देते थाना सिटी के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि जग्गर सिंह 65 वर्ष वासी रामसर कोठे के पुत्र शेर सिंह का विवाह मनदीप कौर ऊर्फ सोनी वासी गुरमां से हुआ था। विवाह के बाद इनका आपस में झगड़ा रहता था। गत रात इनका आपस में झगड़ा हो गया। 

मनदीप कौर ने इस सबंधी अपने भाई लखविन्द्र सिंह ऊर्फ बब्बू व राजविन्द्र सिंह ऊर्फ नीटू वासी गुरमां को बुला लिया जब दोनों पति पत्नी आपस में लड़ रहे थे तो उसके भाई भी उसका साथ दे रहे थे तो जग्गर सिंह उनको छुड़वाने लगा तो कही का मुटठा उसको भी लगा। जिससे वह घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के पुत्र शेर सिंह के ब्यानों के अधार पर मनदीप सिंह उसके भाई लखविन्द्र सिंह व राजविन्द्र सिंह विरूद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!