Edited By Anjna,Updated: 25 May, 2018 03:21 PM
विवाहिता को दहेज के लिए तंग-परेशान करने पर पति, ससुर व एक लड़की के विरुद्ध थाना लहरा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थानेदार धर्मवीर सिंह जैल पोस्ट सिटी लहरा ने बताया कि प्रवीण कुमारी पुत्री सिंदरपाल निवासी लगरागागा ने एक दख्र्वास्त एस.एस.पी. को दी...
संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): विवाहिता को दहेज के लिए तंग-परेशान करने पर पति, ससुर व एक लड़की के विरुद्ध थाना लहरा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थानेदार धर्मवीर सिंह जैल पोस्ट सिटी लहरा ने बताया कि प्रवीण कुमारी पुत्री सिंदरपाल निवासी लगरागागा ने एक दख्र्वास्त एस.एस.पी. को दी थी कि उसका विवाह 27 सितम्बर, 2006 को सुनील कुमार पुत्र राज कुमार निवासी दिड़बा मंडी से हुआ था।
विवाह के बाद उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिए परेशान करने लगे। मुद्दई को 2007 में उसके ससुराल परिवार ने घर से निकाल दिया। पंचायती तौर पर राजीनामा होने पर सुनील कुमार व प्रवीण कुमारी अलग किराए के मकान में रहने लग गए। सितम्बर-2008 में मुद्दई ने एक लड़की को जन्म दिया। 6 फरवरी, 2014 को मुद्दई के ससुराल परिवार ने लड़ाई-झगड़ा करके उसको फिर से उसके घर से निकाल दिया। इस पर पुलिस ने दख्र्वास्त की पड़ताल करने उपरांत मुद्दई के पति सुनील कुमार पुत्र राज कुमार, ससुर राज कुमार व सरोज रानी विरुद्ध दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है।