Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2019 12:16 PM
स्थानीय गांव कणकवाल भंगूआ में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मौके सिविल अस्पताल सुनाम में जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के हलका इंचार्ज रण सिंह महिला ने बताया कि कुलवीर सिंह पुत्र निहाल सिंह (30) मजदूरी का...
सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल): स्थानीय गांव कणकवाल भंगूआ में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मौके सिविल अस्पताल सुनाम में जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के हलका इंचार्ज रण सिंह महिला ने बताया कि कुलवीर सिंह पुत्र निहाल सिंह (30) मजदूरी का कार्य करता था, जो अपने पीछे 2 लड़कियां (5) और (7) छोड़ गया है।
तकरीबन एक महीना पहले उसके एक वर्ष के बेटे की मौत हो गई थी क्योंकि वह उसका इलाज घर में चल रही तंगी के कारण समय सिर नही करवा सका था।इसके चलते उसने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने कहा कि इस गरीब परिवार को बनता मुआवजा दिया जाए ताकि उसकी दो बेटियों की अ‘छी परवरिश हो सके।