कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पति की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Sep, 2019 01:06 PM

collision between car and bike

अबोहर-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खुईयां सरवर और पंचकोसी के बीच आज सुबह एक कार की टक्कर से श्रीगंगानगर की ओर से आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई

अबोहर(भारद्वाज): अबोहर-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खुईयां सरवर और पंचकोसी के बीच आज सुबह एक कार की टक्कर से श्रीगंगानगर की ओर से आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जिनके शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी अनुसार श्रीगंगानगर के रामदेव कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय राज कुमार व उसकी पत्नी रानी बांडीवाला निवासी अपने रिश्तेदार से मिलने बाइक पर आ रहे थे कि जब वे खुईयां सरवर और पंचकोसी के बीच एक पैट्रोल पम्प के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई जिससे दोनों सड़क किनारे लगी कोबरा तारों के पिल्लर में टकरा गए जिससे रानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति राज कुमार को गंभीर घायल होने के कारण 108 एम्बुलैंस द्वारा अस्पताल लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

बताया जाता है कि घटना के समय बाइक से टकराकर उक्त कार भी सड़क किनारे पलट गई जिससे मामूली रूप से कार चालक वरिन्द्र पुत्र जतिन्द्र निवासी जंडवाला मीरांसांगला भी घायल हो गया। सूत्रों अनुसार उक्त कार बाइक से पहले ताजा पट्टी निवासी रायसाहिब की गाड़ी से भी टकरा गई थी। बताया जाता है कि मृत दम्पति के 2 बच्चे हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!