Edited By Vaneet,Updated: 05 Dec, 2018 03:36 PM
बठिंडा हाइवे पर स्थित बरनाला नजदीकी प्रसिद्ध टांढीया वाले ढाबे के समीप रहते परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया जब उनके इकलौते नौजवान ...
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): बठिंडा हाइवे पर स्थित बरनाला नजदीकी प्रसिद्ध टांढीया वाले ढाबे के समीप रहते परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया जब उनके इकलौते नौजवान पुत्र ने अनजाने में कोई जहरीली वस्तु निगल ली जिस कारण उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार 12वीं में पढ़ते करीब 18 वर्षीय नौजवान दविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह परिवारिक मैंबरों अनुसार दिमागी परेशान रहता था। जिसने गत रात अनजाने में कोई जहरीली चीज निगल ली जिसे इलाज के लिए पहले बरनाला के सिविल अस्पताल लेजाया गया। हालत नाजुक देखते हुए उसे लुधियाना में रैफर कर दिया गया जहां दविंदर सिंह की मौत हो गई। इस मामले को लेकर थाना धनौला के ए.एस.आई अजैब सिंह ने बताया कि मृतक दिमागी तौर परेशान रहता था, कोई जहरीली चीज निगलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता जगतार सिंह के बयानों के आधार पर 174 की कारवाई करते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।