पंजाब पुलिस ने चिट फंड कम्पनी पर कसा शिकंजा

Edited By Updated: 13 Sep, 2015 05:19 PM

article

क्राऊन चिट फंड कम्पनी पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

बरनाला: क्राऊन चिट फंड कम्पनी पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निवेशक की शिकायत पर सबसे पहले बरनाला पुलिस ने चिट फंड कम्पनी के नाम पर पैसे लगाने का कम्पनी के एम.डी. जगजीत सिंह अमृतसर, जसविन्दर सिंह कलेर उर्फ काका हैड पंजाब, ईश कुमार, सतपाल, शिव कुमार, गुलशन कुमार वर्मा, राजेश कुमार मक्खन, मनजीत सिंह व केवल कृष्ण सहित 8 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया था।  पुलिस ने इन आरोपियों काे 2 सितम्बर को 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया था।  

जांच दौरान पता चला कि पटियाला के 2 व्यक्तियों के सहयोग से हवाला द्वारा पैसा विदेशों में जाता था।बरनाला पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस उपरांत पुलिस ने 2 महिलाओं सहित क्राऊन के कई एजैंटों के विरुद्ध केस दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों का 3 बार पुलिस रिमांड हासिल किया।भटिंडा पुलिस ने भी पी.एन. मिट्ठा व अन्य व्यक्तियों पर केस दर्ज किया। इतना ही नहीं तपा पुलिस ने भी क्राऊन ग्रुप के विरुद्ध केस दर्ज करके जेल में बंद 10 कैदियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!