Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Apr, 2018 03:12 PM
पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 महिलाओं को काबू किया है। थाना सिटी के पुलिस अधिकारी मघर सिंह ने बताया कि गश्त दौरान गरचा रोड पर ग्रेवाल पैलेस के नजदीक 2 महिलाएं आती दिखाई दीं।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 महिलाओं को काबू किया है। थाना सिटी के पुलिस अधिकारी मघर सिंह ने बताया कि गश्त दौरान गरचा रोड पर ग्रेवाल पैलेस के नजदीक 2 महिलाएं आती दिखाई दीं।
शक के आधार पर उनकी तलाशी लेने पर उनसे 90 नशीली गोलियां बरामद की गईं। उक्त महिलाओं की पहचान काली कौर पत्नी चरना सिंह, गुड्डी पत्नी मंगल सिंह वासी बरनाला के तौर पर हुई। उनके विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।