Edited By swetha,Updated: 09 Dec, 2018 01:12 PM
विवाह से लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब उनके साथ भीषण हादसा हो गया।इस हादसे में यहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 घायल हो गए।
बरनालाः विवाह से लौट रहे परिवार की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब उनके साथ भीषण हादसा हो गया।इस हादसे में यहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 घायल हो गए।
दर्दनाक हादसा बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर घटित हुआ। बरनाला के गांव हंडियाया के नजदीक घटे इस हादसे में आलटो कार और रिटज कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान राम सिंह के तौर पर हुई है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।