Edited By Vaneet,Updated: 20 Mar, 2019 05:08 PM
विरोध करने पर विधवा के कपड़े फाडऩे व उसके साथ मारपीट करने के आरोप में थाना जंडियाला की....
अमृतसर(संजीव): विरोध करने पर विधवा के कपड़े फाडऩे व उसके साथ मारपीट करने के आरोप में थाना जंडियाला की पुलिस ने अमरीक सिंह, मनजीत सिंह व निर्मल सिंह निवासी ठठ्ठियां के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
महिला पर रखता था गलत नजर, विरोध करने पर फाड़े कपड़े गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत रात्रि वह घर में अकेली थी कि इतने में उक्त आरोपी जबरी उसके घर में दाखिल हो गए। पहले तो उसकी मारपीट की और फिर उसके कपड़े फाड़ उसे नग्न कर दिया। उक्त आरोपी अमरीक सिंह उस पर बुरी नजर रखता था और वह उसका विरोध करती थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।