Edited By Mohit,Updated: 11 Dec, 2018 07:37 PM
तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस संबंध में थाना सदर की पुलिस ने टिप्पर नंबर आर.जे.19 जी.बी. 3890 के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
अमृतसर (संजीव): तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस संबंध में थाना सदर की पुलिस ने टिप्पर नंबर आर.जे.19 जी.बी. 3890 के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लडक़ा दलजीत सिंह व संदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार हो मीराकोट को जा रहे थे और वह उनके पीछे अपनी एक्टिवा पर थी। जैसे ही वह पालमविहार के समीप पहुंचे तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने उन्हें बूरी तरह कुचल डाला। जिस पर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दलजीत ङ्क्षसह की मौत हो गई जबकि संदीप बूरी तरह से घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।