Edited By swetha,Updated: 21 May, 2018 11:25 AM
कैबिनेट मंत्री सुखबिन्द्र सिंह सुख सरकारिया का गनमैन बताकर फोन पर धमकियां देने व लड़की से आपत्तिजनक भाषा बोलने वाले एक आरोपी के विरुद्ध थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अमृतसर (अरुण): कैबिनेट मंत्री सुखबिन्द्र सिंह सुख सरकारिया का गनमैन बताकर फोन पर धमकियां देने व लड़की से आपत्तिजनक भाषा बोलने वाले एक आरोपी के विरुद्ध थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शिकायत में बेगेवाल निवासी सुखविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 मई की रात को फोन करते आरोपी सर्वन सिंह निवासी ऊंचा किला हर्षा छीना द्वारा खुद को कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया का गनमैन बताते उसे पुलिस से उठवाने के लिए धमकाया और उसकी बहन के फोन पर आपत्तिजनक शब्दावली इस्तेमाल की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।