महिलाओं का राजनीति में सक्रिय होना समय की आवश्यकता: रीना जेतली

Edited By swetha,Updated: 21 Aug, 2018 10:21 AM

the need of women to be active in politics

पंजाब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना जेतली ने बताया कि गत दिनों मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रेहाटकर ने चंडीगढ़ में 3 राज्यों पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की प्रदेश महिला मोर्चा इकाइयों के संयुक्त सम्मेलन में महिला मोर्चा को और अधिक...

अमृतसर (जिया): पंजाब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना जेतली ने बताया कि गत दिनों मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रेहाटकर ने चंडीगढ़ में 3 राज्यों पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की प्रदेश महिला मोर्चा इकाइयों के संयुक्त सम्मेलन में महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय करने बारे जो दिशा-निर्देश दिए थे उसे पंजाब महिला मोर्चा द्वारा क्रियान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रीना जेतली ने कहा कि महिलाओं का राजनीति में सक्रिय होना समय की आवश्यकता है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रेहारकर ने महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर शक्ति केन्द्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पूरी सक्रियता के साथ नियुक्त करने बारे जोर दिया है। महिला मोर्चा को पूरी तरह से सक्रिय करने के लिए सावन माह में पंजाब भर में कई जगहों पर तीज का त्यौहार मनाया गया जिसमें महिला मोर्चा की तरफ से काफी संख्या में गृहिणियों को बुलाया गया था। इस दौरान आम गृहिणियों को पार्टी की नीतियों विशेषत: केन्द्र में मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं के हित में किए गए कार्यों बारे अवगत करवाया गया।

उन्होंने बताया क महिला मोर्चा आम गृहिणियों को सक्रिय राजनीति में भाग लेने, विशेषत: भाजपा से जुडऩे बारे प्रेरित करेगा। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा आजादी दिवस पर लाल किले से सुरक्षा सेनाओं में महिलाओं के लिए कमीशन बनाने की घोषणा कर उन बच्चियों का हौसला बढ़ाया गया है जो पुरुषों के साथ देश की सीमाओं पर प्रहरी बनकर खड़ी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!