आढ़ती से दुखी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगला

Edited By swetha,Updated: 06 May, 2018 10:54 AM

suicide case

आढ़ती से दुखी होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में थाना मत्तेवाल की पुलिस ने स्वर्ण सिंह निवासी अठवाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है।  नरिन्द्र कौर ने बताया कि उसके पति मलकीत सिंह ने उक्त आढ़ती स्वर्ण सिंह से 40 हजार...

अमृतसर (संजीव): आढ़ती से दुखी होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में थाना मत्तेवाल की पुलिस ने स्वर्ण सिंह निवासी अठवाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 
नरिन्द्र कौर ने बताया कि उसके पति मलकीत सिंह ने उक्त आढ़ती स्वर्ण सिंह से 40 हजार रुपए उधार लिए थे।

 

गत दिवस स्वर्ण सिंह उनके घर पर आया और गाली-गलौच करने लगा उस समय उसका पति खेतों में था। उसने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और उक्त आढ़ती स्वर्ण सिंह के बारे में बताया। इसके बाद उसका पति मोटरसाइकिल पर घर से चला गया और कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसने उसे पूछा तो उसके पति ने कहा कि उसने जहरीली दवाई खा ली है। इस पर पति को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में ले उसका पोस्टमार्टम करवाया और दर्ज मामले में नामजद आढ़ती की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!