Edited By Vaneet,Updated: 16 Jan, 2020 05:31 PM
पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू झगड़े में ससुरालियों द्वारा अपने दामाद पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटने के आरोप में...
अमृतसर(संजीव): पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू झगड़े में ससुरालियों द्वारा अपने दामाद पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटने के आरोप में थाना ब्यास की पुलिस ने मिलखा सिंह, जुगराज सिंह, संदीप सिंह, कुलबीर सिंह निवासी छापाराम सिंह, जगतार सिंह व गज्जन सिंह निवासी बोपाराए के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अरविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपनी पत्नी सिमरजीत कौर के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसके ससुराल वाले उक्त आरोपी हथियारों से लैस हो आए और उस पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर गए। जिस पर उसे उपचार के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।