Edited By Vatika,Updated: 12 Jan, 2019 12:46 PM
मोदी सरकार द्वारा जनता और केंद्रीय कर्मचारियों के हित में कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके चलते पंजाब में जल्द ही 2 नए औषधालय (सी.जी.एच.एस.-सैंट्रल गवर्नमैंट हैल्थ स्कीम) योजना के तहत खुलने जा रहे हैं, जो कि अमृतसर और जालंधर में खोले जाएंगे।...
अमृतसर (कमल): मोदी सरकार द्वारा जनता और केंद्रीय कर्मचारियों के हित में कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके चलते पंजाब में जल्द ही 2 नए औषधालय (सी.जी.एच.एस.-सैंट्रल गवर्नमैंट हैल्थ स्कीम) योजना के तहत खुलने जा रहे हैं, जो कि अमृतसर और जालंधर में खोले जाएंगे। यह सब संभव हुआ है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक के अथक प्रयासों से।
मलिक ने बताया कि इससे पहले पंजाब में काम कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अपने इलाज तथा दवाओं के लिए मोहाली जाना पड़ता था, जिससे उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर एक शिष्टमंडल उनसे (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व रा’यसभा सांसद श्वेत मलिक) मिला और उन्हें दरपेश परेशानियों के बारे में अवगत करवाया।
लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में अवगत करवाया तथा इसका हल निकलवाते हुए 2 नए औषधालय खुलवाने की मंजूरी हासिल की। मलिक ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों (कार्यरत तथा पूर्व दोनों) को उनकी तरफ से यह नव वर्ष का तोहफा है। इस संबंध में जे.पी. नड्डा ने मलिक के नाम एक पत्र जारी कर उनको सौंप दिया।