Edited By swetha,Updated: 10 May, 2018 03:03 PM
थाना सदर तरनतारन पुलिस ने विवाहिता द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को लूटने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी खिलाफ केस दर्ज किया है।
तरनतारन (रमन) : थाना सदर तरनतारन पुलिस ने विवाहिता द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को लूटने के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी खिलाफ केस दर्ज किया है।
विवाहिता घर से 8 तोले सोना और 1 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गुरसाहिब सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव शाहबाजपुर ने बताया कि शरणजीत सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी शाहबाजपुर गत रात उसके घर में आय। जिसने उसे पिस्तौल दिखाकर घर से 8 तोले सोना और 1 लाख रुपए की नकदी लूट ली।
आरोपी जाते समय मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। इस कार्य में आरोपी का साथ गुरसाहिब सिंह की पत्नी ने दिया। गुरसाहिब सिंह अनुसार, उसकी पत्नी मनदीप कौर के शरणजीत सिंह से अवैध संबंध चले आ रहे हैं। आरोपी जाते समय मनदीप कौर को भी साथ भगाकर ले गया। इस संबंधी जांच अधिकारी ए.एस.आई. नरेश कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।