Edited By swetha,Updated: 27 Jun, 2018 09:58 AM
विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने रवि निवासी नाग कलां के विरुद्ध दुष्कर्म का मामल दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव) : विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में थाना मजीठा की पुलिस ने रवि निवासी नाग कलां के विरुद्ध दुष्कर्म का मामल दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी कि उक्त आरोपी दीवार फांद कर उसके घर में दाखिल हुआ और उसे जबरन बिस्तर पर फैंक दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर डालने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।