Edited By swetha,Updated: 21 Aug, 2018 04:03 PM
सनौर-पटियाला रोड पर हरिन्द्रपाल सिंह हैरीमान के दफ्तर में मोदी सरकार की तरफ से राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद में 40,000 करोड़ के घपलों के विरोध में यूथ कांग्रेसियों ने रोष मार्च निकाला।
पटियाला/सनौर(जोसन): सनौर-पटियाला रोड पर हरिन्द्रपाल सिंह हैरीमान के दफ्तर में मोदी सरकार की तरफ से राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद में 40,000 करोड़ के घपलों के विरोध में यूथ कांग्रेसियों ने रोष मार्च निकाला।
गुरमुख सिंह चहल इंचार्ज लोकसभा हलका पटियाला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की शह पर भारत में घोटाले हो रहे हैं। पहले कई व्यक्ति घोटाले करके देश से बाहर भाग चुके हैं। अब राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद में करोड़ों रुपए का घपला किया गया है। उन्होंने कहा कि एक नई कंपनी जिसको बने अभी सिर्फ 15 दिन हुए थे। इस कंपनी के साथ राफेल जहाजों का सौदा किया गया है। उन्होंने कहा कि अब देश के लोग मोदी सरकार की घपलेबाजी प्रति जागरूक हो चुके हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को चलता करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। जिम्मी डकाला प्रधान लोकसभा हलका पटियाला ने मोदी सरकार के खिलाफ बरसते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से किए जा रहे घपले देश की जनता के सामने आ रहे हैं।